रंगदारी नहीं देने पर भू-माफियाओं ने घर पर मारा ताला, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

50 लाख रंगदारी की थी मांग, कब्जा करने के इरादे से बुजुर्ग को किया जाता था परेशान

परिवार के लोग थे बाहर, इसी का फायदा उठाकर भू-माफियाओं ने मकान पर जरा ताला

मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में भू-माफियाओं ने एक वृद्ध के 14 वर्ष पुराने आवासीय मकान के मुख्य गेट पर रंगदारी के चलते ताला मार दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अनुसंधान शुरू किया है। मामला को लेकर बताया जा रहा है कि कल दिनांक 08/09/2026 को जयनगर थाना को सूचना मिली कि जयनगर बाजार स्थित आर्य कुमार पुस्तकालय रोड पर कुछ असामाजिक तत्वों से जुड़े भू-माफियाओं ने प्रमोद अग्रवाल, पिता रीछपाल अग्रवाल के 14 वर्ष पुराने घर के मुख्य गेट में रंगदारी को लेकर ताला मार दिया है। प्रमोद अग्रवाल उम्र दराज व्यक्ति है और उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। पीड़ित गृहस्वामी के परिवार के सदस्य बाहर रहकर नौकरी करते हैं। जबकि वे भी अधिकतर समय बाहर रहते हैं। इसी दौरान आरोपियों ने उनके घर का गलत दावेदार बनाकर 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग उनसे करते हुए इंकार करने पर मकान पर कब्जा करने की नियत से ताला लगा दिया। इस बाबत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंची तो वहा मौजूद तीन व्यक्ति रवि राम, उमाकांत यादव और रंजन कुमार मौजूद पाया गया। पुलिस ने रंजन कुमार तथा सूचक प्रमोद अग्रवाल को थाना लाया गया। प्रमोद अग्रवाल के आवेदन पर जयनगर थाना कांड संख्या 458/26, दिनांक 08/09/2026, धारा 119(1)/308(5)/61(2)/3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत रवि राम, उमाकांत यादव, रंजन कुमार एवं अन्य तीन के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस द्वारा किए जा रहे अनुसंधान मे अब तक पाया गया कि नामजद अभियुक्त कमजोर लोगों की जमीन/मकान का गलत दावेदार बनाकर अवैध तरीके से कब्जा करते रहते हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तीनो आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान रवि राम, पिता स्व. मिश्री राम, गांव कोईलख, थाना राजनगर, जिला मधुबनी, उमाकांत यादव, पिता जयनारायण यादव, गांव पदमा, थाना लदनियाँ, जिला मधुबनी एवं रंजन कुमार, पिता रामकृपाल यादव, गांव. बेलही, थाना जयनगर, जिला मधुबनी के रूप मे किया गया हैं। इस मामले मे पुलिस ने आरोपीयों से एकतीन मोबाइल भी बरामद किए हैं। मामले को लेकर ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ और जयनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदानंद कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्रेस प्रतिनिधियों जानकारी साझा करते हुए बताया है कि ऐसे भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join us on: