500 मीटर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष!

SHARE:

संतोष पांडेय की रिपोर्ट :-

लखीसराय।आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर जिले के ऐतिहासिक गांधी मैदान से लेकर विद्यापीठ चौक तक तिरंगा यात्रा निकाला गया। यात्रा में 500 फीट का तिरंगा के साथ गाजे-बाजे व कई झाँकी के साथ साथ हजारों लोगो ने मुख्य बाजार होते हुए विद्यापीठ चौक तक का सफर किया।जहां 500 मीटर तिरंगा यात्रा में स्कूल और अन्य संस्थानों से दर्जनों झांकिया भी निकाली गयी,इस तिरंगा यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा,स्कूली छात्र एवं स्थानीय लोगो ने हाथों में तिरंगा थाम,भारत माँ की जयघोष की।वहीं भारत माता की झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा।और पूरा क्षेत्र भारत माता की जयघोष से माहौल देशभक्ति के जश्न में डूबा रहा।बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज हमारा देश विश्व गुरु बनाने की राह पर अग्रसर है भारत शांति का प्रतीक है।तिरंगा यात्रा को लेकर सुरक्षा का जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया था।
बाइट – विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अधयक्ष।

Join us on:

Leave a Comment