लंबित ट्रैफिक चालान निपटाने का मौका, 12 सितंबर तक विशेष शिविर में 50% तक छूट!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार!

राष्ट्रीय लोक अदालत-2026 के अवसर पर लंबित यातायात चालानों के निपटारे के लिए जिला परिवहन कार्यालय, सहरसा में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 7 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक कार्यालय अवधि में चलेगा। इस दौरान वाहन चालकों को एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना-2026 का लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत चालान की राशि में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलने की जानकारी दी गई है। चालान का निपटारा कराने के लिए वाहन चालकों को चालान की प्रिंट कॉपी और आवश्यक राशि साथ लानी होगी। विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि लंबी कतार से बचने के लिए 12 सितंबर से पहले ही अपने लंबित चालानों का निपटारा करा लें। वहीं, योजना से जुड़ी जानकारी और सहायता के लिए हेल्पडेस्क की भी व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की है।

BYTE :- सुजीत कुमार बरनवाल, जिला परिवहन पदाधिकारी सहरसा

Join us on: