शंखनाद ब्यूरो बांका:-
बांका जिला के रजौन प्रखंड अंतर्गत औडहरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राघवेंद्र मंडल की अगुवाई में वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जहां किसानों को मुख्यमंत्री हरित कृषि यंत्र योजना का लाभ, बिहार राज्य फसल सहायता योजना किसानों को अनुदान की राशि, शेयर प्रमाण पत्र का वितरण, जिसके साथ किसानों को कुछ लाभांश भी दिया जाएगा। वर्ष 20 21 अंकेक्षण किया गया 22- 23 का भी अंकेक्षण किया गया। जिसके बाद पैक्स अध्यक्ष राघवेंद्र मंडल ने कहा कि धीरे-धीरे पैक्स के प्रति किसानों का लगाव बढ़ रहा है। यह विश्वास का ही असर है । वही इस बैठक में जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार, पंचायत के मुखिया प्रवीण कुमार सिंह, सरपंच कुमुद चंद्र झा, पंचायत समिति सदस्य सरस्वती देवी, समस्त प्रबंध कार्यकारिणी समिति के चंदन रजक, रविकांत रंजन, शांति मंडल, नरोत्तम मिश्रा, प्रभास मंडल, कुलदीप रजक, गणेश रविदास नरेश मोहन मंडल, समेत सैकड़ों किसान भी इस आयोजित बैठक में उपस्थित रहे।




