Search
Close this search box.

बाँका:-अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को लेकर निधि समर्पण कार्य जोरों पर !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अश्वनी श्रीवास्तव के साथ कुमुद रंजन राव की रिपोर्ट :

निधि समर्पण अभियान को सफल बनाने हेतु आर एस एस ने की बैठक !

निधि समर्पण को लेकर क्षेत्रवासियों में है उत्साह !

रजौन (बाँका) : अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण को लेकर चल देशव्यापी निधि समर्पण अभियान को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह व उमंग देखा जा रहा है। मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण को लेकर क्षेत्र के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। निधि समर्पण को लेकर आर एस एस के कार्यकर्ता टोली बनाकर गांव-गांव घूम रहे हैं। शनिवार को शिव सुभद्रा पब्लिक स्कूल रजौन में आर एस एस की एक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश प्रसाद, संघ के सह प्रांत प्रचारक उमेश रंजन, जिला प्रचारक मनोहर लाल, जिला संघचालक राधे यादव उपस्थित थे। मौके पर रजौन खण्ड के अभियान प्रमुख सेवक राजकुमार स्वाभिमानी, सह अभियान प्रमुख श्रीकांत रजक, निधि प्रमुख रंजीत साह, सह निधि प्रमुख अमरेंद्र कुमार, प्रचार प्रसार प्रमुख के. आर. राव, सह प्रचार प्रसार प्रमुख प्रो. डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, कार्यालय प्रमुख दिलीप मंडल, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष राजकिशोर तांती, ऋषि कुमार, ओंकार भारती, अश्वनी सहित प्रखंड के सभी पंचायतों के अभियान प्रमुख मुख्यरूप से उपस्थित थे। बैठक तीन चरणों में सपन्न हुई। बैठक के पहले चरण में संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों ने अभियान के सभी कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों से निधि समर्पण अभियान की गतिविधियों के बारे में जानकारी लेने के बाद सभी रामभक्तों को इस अभियान को सफल बनाने पर बल देते हुए दिशा निर्देश दिया गया। दूसरे चरण के बैठक में समर्पण निधि का हिसाब किताब लिया गया।
बैठक के तीसरे चरण में सभी स्वयंसेवकों ने एकसाथ भोजन मंत्र के मंत्रोच्चार के साथ रात्रि भोजन करने के बाद इस अभियान को सफल बनाने हेतुः कई बिंदुओं पर आपस में विचार विमर्श किए।

Leave a Comment

और पढ़ें