चोरी करते देखने और पहचानने के कारण महिला की पीट पीट कर हत्या

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-

बेगूसराय में चोरी करने दौरान देख लेने और पहचान जाने की वजह से एक वृद्ध महिला की बेरहमी से गला दबाकर और पीट पीट कर हत्या कर दी गई। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मननपुर गांव की है। कल मोहर्रम के शोरगुल के बीच चोर घर के अंदर दाखिल हो गया और चोरी कर रहा था तभी महिला ने देख लिया जिसके बाद चोरों ने उसकी मुंह में कपड़ा डालकर और गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि स्वर्गीय बिंदेश्वरी चौधरी की 65 वर्षीय पत्नी रामादेवी वर्षों से घर में अकेली रहती थी कल शाम उसके घर में चोरी के लिए पड़ोस का ही युवक दाखिल हो गया जिसे महिला ने पहचान लिया जिसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई । मृतक का पुत्र और सभी परिजन बाहर रहता है। घटना की सूचना पर भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। मृतका का पोता हरियाणा पुलिस में नौकरी करता है। घटना की जानकारी तब मिली जब उसके पुत्र के द्वारा मां को बार बार फोन किया गया और उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था तब उसने पड़ोस के एक युवक को देखनी भेजा तो घटना की जानकारी मिली।
बाईट- रूपेश कुमार, मृतिका का दामाद

Join us on:

Leave a Comment