मोहर्रम का मेला देखने गये युवक को हर्ष फायरिंग में लगी गोली!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

वैशाली में मोहर्रम का मेला देखने गए युवक को हर्ष फायरिंग के दौरान लगी गोली घटना के बाद मची अफरातफरी। मिली जानकारी के अनुसार मोहर्रम के दसवें दिन पूरे शान शौकत के साथ पटेढ़ी बेलसर के मुजा पकड़ी चौक पर मेला का आयोजन किया था। इसी दौरान मंगलवार की देर रात में अखाड़े की ताजिया जुलूस में घुसकर असमाजिक तत्वों ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिससे मेला देखने आए एक युवक को पैर में गोली लग गई। वही स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि अखाड़े की ताजिया जुलूस में अवैध हथियार से असामाजिक तत्वों ने फायरिंग कर मौके से फरार हो गया है।

मेला देखने आए युवक को पैर में लगी गोली।
मुजा पकड़ी गांव में मेला देखने गए मुजा पकड़ी गया निवासी सुधीर सिंह का 21 वर्षीय पुत्र सोनु कुमार के पैर में गोली लग गया जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया जिसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है जहां इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पटेड़ी बेलसर ओपी पुलिस घटना स्थल पहुँच कर मामलें में जांच शुरू कर दी है। मौके से पुलिस ने घटनास्थल से दो लोगों को हिरासत में ले ली है दोनों से पुलिस पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि की अवैध हथियार में फायरिंग करने वाला युवक मौके से भाग निकला है।

Join us on:

Leave a Comment