पंकज कुमार जहानाबाद।
आजादी के अमृत महोत्सव पर 13-15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता की तैयारी को लेकर भाजपा जिला इकाई की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय सिकरिया में हुई। बैठक का संचालन जिला मंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी कविंद्र प्रजापति ने किया ।
बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं वंदे मातरम के सामूहिक गायन से किया गया। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजीत शर्मा एवं निवर्तमान जिला अध्यक्ष पूनम सिन्हा सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री मोर्चा अध्यक्ष प्रकोष्ठ के संयोजक मुख्य रूप से उपस्थित थे।




