हरिगिरी धाम समेत जिले के तमाम शिवालयों में शिव भक्तों का सैलाब!

SHARE:


प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-

बिहार के बेगूसराय में सावन मास की अंतिम सोमवारी को लेकर शहर से गांव तक के शिवालयों में सुबह से पूजा अर्चना हो रही है। खासकर गढ़पुरा प्रखंड के सुप्रसिद्ध बाबा हरी गिरी धाम में सावन की अंतिम सोमवारी पर अहले सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच कर बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण कर रहे हैं। खासकर सिमरिया और झमटिया गंगा घाट से जल लेकर हजारों श्रद्धालु पैदल रविवार की शाम से ही पैदल बाबा हरी गिरी धाम जाने के लिए निकलते हैं और अहले सुबह पहुंचकर बाबा भोलेनाथ पर जल चढ़ा रहें हैं । बाबा हरी गिरी धाम में सोमवारी को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता व्यवस्था की गई थी पूरे मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग कर एक-एक कर श्रद्धालुओं को मंदिर के अंदर पूजा अर्चना करने जाने दिया जा रहा था। बाबा हरी गिरी धाम में बेगूसराय ही नहीं बल्कि आसपास के कई जिलों के लोग पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस कदर झमटिया गंगा घाट पर हजारों हजारों की संख्या में श्रद्धालु रविवार की देर रात तक गंगा स्नान करते रहे और गंगाजल लेकर विभिन्न शिवालयों के लिए खासकर हरी गिरी धाम, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर के विद्यापति नगर बाबा भोले की पूजा अर्चना करने के लिए निकले। गंगा घाट पर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि कोई अप्रिय घटना गंगा स्नान के दौरान और भारी भीड़ के बीच ना हो।

Join us on:

Leave a Comment