गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटबंधों एवं संवेदनशील स्थलों पर रात्रि गश्ती के निर्देश!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


जल संसाधन विभाग

गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटबंधों एवं संवेदनशील स्थलों पर रात्रि गश्ती के निर्देश

पटना, 05 सितंबर 2026

गंगा नदी के विभिन्न स्थानों पर लगातार बढ़ते जलस्तर तथा सहायक नदियों में बैकवाटर के संभावित प्रभाव को देखते हुए जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह द्वारा विभागीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील तटबंधों, स्थलों, स्लुइस गेटों एवं निचले क्षेत्रों में रात्रि गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि –
-सभी संवेदनशील स्थलों पर रात्रि पेट्रोलिंग एवं सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।

-तटबंधों एवं अन्य संरचनाओं पर सीपेज, ओवरटॉपिंग, कटाव, रिसाव अथवा किसी भी प्रकार की प्रतिकूल स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए।

-किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को दी जाए तथा बिना किसी विलंब के प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

-रात्रि के दौरान सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त मानव बल, प्रकाश एवं संचार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

-सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी विशेषकर महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर पूरी रात्रि सतर्क एवं उपलब्ध रहें।

Join us on:

और पढ़ें