पिकअप वैन में तहखाना बनाकर ले जा रहा शराब जब्त!

SHARE:

रमेन्द्र कुमार की रिपोर्ट :-

मशरक के देवरिया में पिकअप वैन में तहखाने में 218 लीटर शराब बरामद !!!!!!!!
मशरक थाना क्षेत्र के देवरिया में थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप में तहखाना बनाकर छुपाकर रखा भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया वही चालक पिकअप छोड़ मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मशरक मलमलिया सिवान शीतलपुर एस एच 73 पर थाना क्षेत्र के देवरिया में गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया था उसी दौरान सिवान की तरफ से आ रही पिकअप बीआर 01जीसी 1845 का चालक पिकअप छोड़ फरार हो गया जांच-पड़ताल के दौरान पिकअप में तहखाना बनाकर 24 कार्टून फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया जो 218 लीटर हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है की शराब किसकी है और कहां जा रही थी वही पिकअप के मालिक की जांच पड़ताल की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment