छपरा से रमेंद्र सिंह राजन की रिपोर्ट :-
छपरा सारण छपरा आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेल लुटेरे के एक बड़े गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार सदस्यों में दोनों गोरखपुर के रहने वाले हैं और मुजफ्फरपुर सोनपुर से लेकर गोरखपुर तक इनका कार्य क्षेत्र था यह पहले भी रेल लूट कांड में कई बार जेल जा चुके हैं यह अंतर राज्य गिरोह के सदस्य हैं जिनमें से 2 को आज आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त प्रयास में गिरफ्तार किया है।
इस बात की जानकारी देते हुए रेल डीएसपी सोनपुर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आज इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई और इन्हें छपरा जंक्शन से गिरफ्तार किया गया। वही इनके पास से 4 मंहगे मोबाइल, सवा लाख रुपए के सोने के गहने, ₹21हजार नगद ,दो एटीएम ,दो चाकू ,दो पेचकस बरामद किया गया है दोनों अभियुक्तों के नाम अनूप कुमार और संदीप सिंह है। और ये कुख्यात ट्रेन लुटेरे हैं और इसके पहले भी कई बार यह दोनो ट्रेन लूट कांड में जेल जा चुके हैं उन्होंने बताया कि इनके टारगेट पर मुख्य रूप से लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस रहती थी और महिलाओं पर यह ज्यादा निशाना साधते थे और झपट्टा मारकर उनका सामान छीन कर भाग जाते थे।
पहले ये रेल यात्रियों की रेकी का काम की करते थे और मौका मिलते ही सामान गहने नकद मोबाइल और लेडीज पर्स छीनकर फरार हो जाते थे। गुप्त सूचना के आधार पर आज रेलवे सुरक्षा बल छपरा जंक्शन के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, सीआईबी रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार राय ,सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार, सीपीटी टीम छपरा के कांस्टेबल लक्ष्मण यादव साथ में अन्य स्टाफ एवं ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेलवे स्टेशन छपरा जंक्शन पर निगरानी में चेकिंग के दौरान इन दोनों को पश्चिमी छोर के पास से पकड़ा गया।
बाइट : शहकार अली डीएसपी रेल सोनपुर




