रवि शंकर शर्मा! :-
सियासी घमासान के बीच ज्ञानू का बयान – NDA सरकार पूरा करेगी कार्यकाल!
एनडीए में आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद खिंचतान मचा हुआ है, इस बीच बीजेपी नेताओं को विश्वास है की NDA सरकार कार्यकाल पूरा करेगी.
बाढ़ से भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा की NDA गठबंधन की सरकार पूरा करेगी अपनी कार्यकाल,
आगामी लोक सभा और विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर ही एनडीए लड़ेगी।
ये बातें पटना में सियासी घमासान के बीच बाढ़ विधानसभा के भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कही। बाढ़ के डाक बंगला में जनता दरबार में कार्यकर्ता को हर घर तिरंगा को ले कर जाने का दिशा निर्देश भी जारी किया गया है ।
विधायक ने बताया कि बाढ़ विधानसभा में हर घर तिरंगा १३से १५अगस्त तक लहराता हुआ नजर आएगा।सरकार की स्थिरता पर कहा कि हर दल अपनी सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाता है,पर बिहार में एनडीए की सरकार पूरा पांच साल पूरा करेगी।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से कई बिंदु पर बात हुई पर सरकार में कही कोई दिकत नही है।
बाइट _ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू (विधायक बाढ़ भाजपा)




