ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बिहार के बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक मजदूर युवक की मौत हो गई। घटना जिले के बरौनी कटिहार रेलखंड के लखमीनिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की है। मृतक युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के शेर चौक वार्ड नंबर 15 निवासी सुधीर कुमार के रूप में हुई है। बेगूसराय जीआरपी के अनुसार रात के करीब 12 बजे लखमीनिया स्टेशन पर युवक के कटने की सूचना मिली थी। हालांकि किस ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है यह स्पष्ट नहीं हुआ है। सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है और मृतक की पहचान कर परिजनों को सुचना दी। कागजी प्रक्रिया के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा भेजा गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया । बताया जा रहा है कि मृतक युवक मजदूरी कर अपने घर चलता था ।
बाईट- परिजन

Join us on:

Leave a Comment