शार्ट सर्किट से कई घरों में फैली आग, लाखों का नुकसान, दमकल ने पाया काबू!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में शार्ट सर्किट से एक घर में लगी आग देखते-देखते अग्नि देव एक विकराल रूप ले लिए और अपने चपेट में चार घरों को ले लिया। इस अगलगी में चारों घर धु धु कर जल गया । घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के पकरी गांव की है। बताया जाता है कि पकरी गांव निवासी हरेराम महतो के घर देरशाम शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई जब तक लोग कुछ समझ पाते आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के 4 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आप इस तस्वीरो में देख सकते हैं किस कदर आग की लपटें उठ रही हैं इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है आग लगी में घर का सारा सामान जल गया। बताया जाता है कि इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है । आगलगी की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस मौके पर मौजूद है । आग लगी के बाद अग्नि पीड़ितों में कोहराम मचा हुआ है फिलहाल प्रशासन इस अगलगी में हुई क्षति का आकलन कर रही है ताकि उन्हें सरकारी राहत के रूप में मुआवजा दिया जा सके।

Join us on:

Leave a Comment