आरा/आशुतोष पाण्डेय :-
भोजपुर जिले में फिर से पुलिस को एक बड़ी चुनौती देते हुए अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने स्वतंत्र बैंक के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी है ।मामला भोजपुर जिले के गजराज गंज थाना के गजराजगंज मोड़ की है, जहां पर स्वतंत्र बैंक के असिस्टेंट की अज्ञात हथियार बंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक (सारण) छपरा जिला के मसरख थाना क्षेत्र के मसरख गांव निवासी अलख राय का 28 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार यादव है। मृतक शैलेश भैया के स्वतंत्र बैंक में असिस्टेंट के पद पर काबिज था और आज फील्ड में कलेक्शन के लिए निकला था ।कलेक्शन के बाद शैलेश ने अपने ब्रांच मैनेजर को सूचना दी कि कलेक्शन का कार्य पूरा हो गया है ।उसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया ।वहीं स्थानीय लोगों की मदद से स्वतंत्र बैंक के ब्रांच मैनेजर को सूचना दी गई, जिसके बाद बैंक मैनेजर सहित गजराजगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई ।वहीं घटना के बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है ।हालांकि पुलिस छानबीन में जुटी हुई है इस मामले पर पुलिस ने अभी कुछ भी कहने से इनकार किया है। फिलहाल मृतक का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।
बाईट/-ब्रांच मैनेजर(स्वतंत्र बैंक बिहिया)




