संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
शिवमय हुई बाबा गरीबनाथ नगरी , बोल बम , बोल बम , ॐ नमः शिवाय जैसे मंत्रो से गूंज रहा है पूरा वातावरण , सावन की अंतिम व चौथी सोमवारी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बिहार के मुजफ्फरपुर में बाबाग़रीबनाथ दरबार मे सावन की अंतिम सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए पहलेजा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर निकले कांवरियों की भक्ति भीषण गर्मी पर भी भारी पड़ी। बाबा गरीबनाथ की नगरी पहुंचने की होड़ में वे सारी दिक्कतों को दरकिनार कर आगे बढ़ते रहे। रविवार की शाम से कांवरियों की भीड़ शहर में प्रवेश करने लगी। रात आठ बजे से अरघा से जलार्पण शुरू हो गया था।
हालांकि, ज्यादातर कांवरिया रात 12 बजने का इंतजार कर रहे थे ताकि सोमवार के दिन बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक कर सके। रात 12 बजते ही कांवरियों का हुजूम अरघा से जलार्पण के लिए मंदिर के बाहर जुट गया। वहां मौजूद सेवा दल के सदस्य भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे। मंदिर परिसर से लेकर हरिसभा चौक तक भक्तों की कतार लगी थी। जलाभिषेक का सिलसिला सुबह तक चलता रहा। सुबह करीब चार बजे शहर के श्रद्धालु भी शामिल होते गए।
प्रधान पुजारी पं. विनय पाठक बताया कि लाखों कांवरियों ने जलाभिषेक किया। रात साढ़े नौ बजे आरती व शृंगार किया गया। सोमवार को पान के पत्तों से महा श्रृंगार होगा।
वही जिला प्रशासन बाबा गरीबनाथ के भक्तों की सेवा व सुरक्षा की व्यवस्था में दिन रात जुटा रहा ,
बाइट :- पंडित विनय पाठक( प्रधानपुजारी बाबाग़रीबनाथ धाम )
बाइट :- प्रणव कुमार ( जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर)
बाइट :- जयंतकांत ( एसएसपी मुजफ्फरपुर )




