घनश्याम सिंह की रिपोर्ट:-
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत योगीवीर गांव के रोहित महतो के 12 वर्षीय पुत्र मंगल कुमार ने गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के पिता रोहित माथुर ने बताया कि रात में मंगलू खाना पीना खाकर सो गया था लेकिन कब अपने गले में फंदा लगाकर लटक गया हम लोगों को कोई पता नहीं चला। वही सुबह हुआ जब देखे की रोहित ने अपने गले में साड़ी का फंदा बनाकर लटका हुआ था। अपने बच्चे के द्वारा इस प्रकार से फंदा लगाकर आत्महत्या करना हम लोगों के समझ में नहीं आ रहा है आखिरकार उसने ऐसा क्यों किया। इसकी सूचना हम लोगों ने जगदीशपुर थाने को दी ,ग्रामीणों के द्वारा सूचना जगदीशपुर थाना अध्यक्ष अमित कुमार को दीया मैं जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल योगी वीरगांव पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




