अटल पथ पर अंधेरा रहने से छिनतई की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

राजधानी पटना के अटल पथ पर स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से रात में यहां छिनतई की घटनाओं में वृद्धि हो गई है। वही इस पुल से जाने वाले राहगीरों की मानें तो यहां स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से अंधेरा हो जाता है जिसके चलते चोर उच्चक्के द्वारा बाइकर्स, पैदल जाने वाले और साईकिल से आवाजाही करने वाले से मोबाइल, पैसे और गले का चेन छीन लिया जाता है और मारपीट जैसी घटनाओं में वृद्धि हो गई है। एक राहगीर की माने तो हाल ही में यहां एक सड़क हादसे में दो लोगो कि मौत हो गई थी। लोगो कि शिकायत मिलने पर हमने शुक्रवार को 11 बजे रात में अटल पथ का पड़ताल किया तो लोगों की शिकायत सही पाई गई ।मालूम हो कि अटल पथ पुल पटना का लाईफ लाइन माना जाता है। बता दें कि अगर आपको आर ब्लॉक से पुनाई चक, राजीव नगर, दीघा, पीएमसीसीएच,सोनपुर हड़ताली मोड जाना हो तो आप इसके माध्यम से कुछ ही समय में अपना गंतव्य स्थान पहुंच सकते है। जो कि इन दिनों स्ट्रीट लाइट के नहीं जलने से इन दोनों लोगो की परेशानी काफी हद तक बढ़ गई है। लोगो ने Deswa न्यूज के माध्यम से सरकार से इन समस्याओं को दूर करने कि मांग कि है। वही क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग करने के लिए भी गुहार लगाई है ।हमारे संवाददाता ने इस बाबत पड़ताल करके राहगीरों से बात की ।

Join us on:

Leave a Comment