:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जन्माष्टमी का मेला देखकर घर लौट रहे एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो गुटों के बीच हो रही मारपीट के दौरान अचानक ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू हो गई, जिसकी चपेट में आने से छात्र की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
पूरा मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र के बजलपुरा वार्ड नंबर-13 का है। मृतक छात्र की पहचान बजलपुरा वार्ड नंबर-13 निवासी मोहम्मद आशिक के पुत्र मोहम्मद समीर के रूप में हुई है।परिजनों के मुताबिक, मोहम्मद समीर अपनी बहन के साथ तेघड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का मेला देखकर घर लौट रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो रही थी। मारपीट देखने के लिए समीर भी वहां रुक गया।इसी दौरान एक गुट की ओर से अचानक ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी गई। गोलीबारी के दौरान एक गोली समीर के सीने में जा लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा, जबकि मौके पर भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल समीर को आनन-फानन में तेघड़ा पीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो गुटों के बीच पहले से मारपीट हो रही थी। गोलीबारी के दौरान समीर को गोली लगी और उसकी मौत हो गई।परिजनों का आरोप है कि समीर का किसी विवाद से कोई लेना-देना नहीं था। वह अपनी बहन के साथ जन्माष्टमी का मेला देखकर घर लौट रहा था, तभी दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में उसकी जान चली गई।घटना के बाद काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बनी रही। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
गोलीबारी और छात्र की हत्या की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं स्थानीय लोगों और परिजनों में पुलिस के खिलाफ भी आक्रोश देखने को मिल रहा है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गोलीबारी करने वाले अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस वारदात में शामिल आरोपियों तक कब पहुंचती है।. बाइट – मां. बाइट – मो मुमताज, भाई
बाइट – रवि कुमार रावत



