फरक्का जल संधि को रिनुअल नहीं होने देंगे,इसके कारण बिहार ने बहुत त्रासदी झेली है – संजय झा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

– बेगूसराय में आयोजित नीतीश संवाद एवं फरक्का जल संधि कार्यक्रम में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा पहुंचे। बेगूसराय पहुंचने पर जेडीयू कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।मीडिया से बातचीत के दौरान संजय झा ने फरक्का जल संधि को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर 2026 को फरक्का जल संधि की समय-सीमा समाप्त हो रही है और जेडीयू का मानना है कि इस संधि का रिन्यूअल नहीं होना चाहिए।संजय झा ने कहा कि पिछले 30 वर्षों में बिहार ने बाढ़ और सुखाड़ दोनों की त्रासदी झेली है। उस समय बिहार की आबादी करीब 7 करोड़ थी, जबकि आज आबादी दोगुनी हो चुकी है। ऐसे में बिहार को उद्योग, पेयजल और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की जरूरत है।उन्होंने कहा कि बिहार के हिस्से और हक का पानी तय किए बिना किसी भी तरह की बात स्वीकार नहीं की जाएगी। उनका दावा है कि बिहार से बड़ी मात्रा में पानी बांग्लादेश की ओर चला जाता है, जबकि बिहार खुद पानी की समस्या से जूझता है। संजय झा ने कहा कि गंगा किनारे बसे बिहार के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। बेगूसराय के सिमरिया इलाके का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले यहां गंगा में तरह-तरह की मछलियां मिलती थीं, लेकिन अब स्थिति बदल गई है।उन्होंने लोगों से जल संरक्षण और पानी बचाने की अपील भी की।वहीं, बाढ़ के मुद्दे पर तेजस्वी यादव के बयान को लेकर संजय झा ने उन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की पार्टी पूरी तरह दिवालिया हो चुकी है, इसलिए वे इस तरह के बयान दे रहे हैं। संजय झा ने कहा कि जब तेजस्वी यादव के पिता बिहार के मुख्यमंत्री थे, उस समय आपदा और बाढ़ के दौरान बिहार की स्थिति क्या थी, यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय आपदा में भी अवसर तलाशे जाते थे।
संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंचाने के लिए एक व्यवस्थित सिस्टम तैयार किया था। बाढ़ प्रभावित लोगों को अनाज और अन्य राहत उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई।उन्होंने कहा कि उसी व्यवस्था के तहत अब बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में जगह-जगह सामुदायिक रसोई के माध्यम से लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।फरक्का जल संधि के रिन्यूअल को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के इस बयान ने बिहार के हिस्से के पानी और जल प्रबंधन को लेकर बहस को एक बार फिर तेज कर दिया है।

बाइट – संजय झा

Join us on: