11 सूत्री मांगों को लेकर पंच, सरपंच और उपसरपंचो का धरना!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में ग्राम कचहरी की उपेक्षा के विरोध में डीएम ऑफिस के दक्षिणी द्वार पर 11 सूत्री मांगों को लेकर पंच सरपंच संघ के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन में जिले भर के सभी पंचायत से सरपंच और पंच सैकड़ों की संख्या में समाहरणालय पर जुटे हुए हैं। संघ की मांग है कि सरपंच को मजिस्ट्रेट का पावर निर्गत कर ग्राम कचहरियों में अविलंब पुलिस चौकीदार एवं ग्राम रक्षा दल की स्थायी नियुक्ति कर हथकड़ी सहित सर्व सुविधा सम्पन्न बनाया जाय। सभी सरपंच, उपसरपंच, पंचगणों को विधायक की तरह जनसंख्या के आधार पर सम्मानजकन वेतन, भत्ता, पेंशन, सुरक्षा, स्वास्थ्य बिमा तथा वर्ष 2006 से निर्वाचित ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों को पेंशन प्रदान की जाय। वक्ताओं ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम कचहरियों में चौकीदार, ग्राम रक्षा दल, भंडारपाल, रात्रि प्रहरी, आदेशपाल, भू-मापक अमीन, कम्प्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति करवाने, स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव में अन्य प्रतिनिधियों की तरह सरपंच, उपसरपंच एवं पंचगणों को भी मतदाता बनाने , वर्ष 2006 से निर्वाचित प्रतिनिधियों का बकाया मासिक नियत भत्ता, कंटिजेंसी, भवन किराया एवं पंचम् वित्त आयोग द्वारा अनुशंसित कार्यालय सहायता अनुदान मद की राशि का प्रखंडवार जाँच कराकर अविलंब भुगतान कराने, ग्राम कचहरियों में रिक्त कचहरी सचिव एवं न्यायमित्र गणों की नियुक्ति नियोजन नियमावली के आधार पर कराने को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शन यहीं पर नहीं थमने वाला है। जब तक सरकार के द्वारा पंच एवं सरपंच संघ के सभी मांगों पर समुचित कार्रवाई और आश्वासन नहीं दिया जाएगा तब तक लगातार प्रदर्शन किया जाता रहेगा।
बाईट- विजय शंकर सिंह, अध्यक्ष सरपंच संघ
बाईट- अनिल सिंह, प्रतिनिधि

Join us on:

Leave a Comment