Search
Close this search box.

वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी मनु राम के निधन पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, जताया शोक!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंकज कुमार ठाकुर कार्यकारी संपादक!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी मनु राम के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने दीर्घायु जीवन में स्वर्गीय मनु राम जी ने जीवन के विभिन्न आयामों को मजबूत आधार प्रदान किया था। उनकी मृत्यु ने 99 वर्ष की आयु में हुई है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनका अहम योगदान है। भारत छोड़ो आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी, जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। स्वर्गीय मनु राम जी बिहार राज्य स्वतंत्रता सेनानी संगठन के उपाध्यक्ष थे। 17 जनवरी 2021 को बख्तियारपुर में आयोजित पांच स्वतंत्रता सेनानियों के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में वे शामिल हुए थे। वे ग्राम रघुनाथपुर बरहमपुर जिला बक्सर के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनु राम जी के निधन के समाचार से उन्हें गहरा दुःख हुआ है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Comment

और पढ़ें