:- रवि शंकर अमित!
:- NTPC बाढ़ द्वारा रूस से एक स्टेटर मशीन मंगाई गई हैँ, ये मशीन रूस से कोलकाता लाया गया और वहां से गंगा के रास्ते बार्ज और जेट्टी से मोकामा के हाथीदह लाया गया, यहाँ से इसे सड़क मार्ग से NTPC बाढ़ ले जाया जायेगा. ये टोटल मोमेंट कम्पनी द्वारा लाया जा रहा है!
NTPC के AGM अजीत प्रताप सिँह ने बताया की ये मशीन रूस से आया हुआ स्टेटर हैँ जो कुछ महीने पूर्व खराब हो गया था जिससे बिहार को निर्धारित क्षमता से कम बिजली मिल रही थी. इसे यूनिट 3 मे इनस्टॉल किया जायेगा उसके बाद विद्युत् आपूर्ति अधिक होने लगेगी.
वहीँ इस कार्य मे लगी कम्पनी के एमडी अवधेश प्रसाद सिँह ने बताया की इसके खराब होने से निर्धारित क्षमता से बिहार को 660 मेगावाट कम बिजली मिल रही थी, लेकिन इसके यूनिट 3 मे इनस्टॉल हो जाने से बिहार को अब पूर्ण निर्धारित क्षमता मे से 660 मेगावाट बिजली पुनः सुचारु रूप से मिलने लगेगी! वहीँ इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ का आना जाना भी लगा हुआ हैँ!
उल्लेखनीय हैँ की इस स्टेटर मशीन के लगने से बिहार मे चल रहे पॉवर कट मे कमी आएगी.




