पंकज कुमार जहानाबाद ।
पटना गया रेल खंड में चलने वाले यात्री ट्रेनों की संख्या में कमी आने के कारण लगातार ट्रेन दुर्घटना में ईजफा हो रहा है। ट्रेन के डिब्बो में अधिक भीड़ रहने के कारण लोग चढ़ नहीं पा रहे हैं। कई बार तो यह स्थिति बन जाती है कि ट्रेन आने के बाद लोग ट्रेन के डिब्बे के पावदान में लटक कर यात्रा करने को मजबूर हो जाते हैं ।ऐसा ही कुछ घटना पटना गया रेलखंड के जहानाबाद कोर्ट रेलवे स्टेशन पर हुई। जहां जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र के शकुरगंज के रहने वाला मोहम्मद असगर ट्रेन के चक्का के चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद काफी देर तक घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल कायम रहा। घटना की सूचना पाकर रेल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव की पहचान में जुट गई शव की पहचान शकुरगंज के रहने वाले मोहम्मद असगर के रूप में किया गया। उनके परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि मोहम्मद असगर अपने गांव से गया जाने के लिए निकले थे। गया वे दवा लाने के लिए जाते थे।आज जैसे ही जहानाबाद कोर्ट रेलवे स्टेशन पर पहुंचे पटना से गया जाने वाली मेमो पैसेंजर ट्रेन में अधिक भीड़ रहने के कारण वह डिब्बे के अंदर नहीं जा सके और ट्रेन के चक्का के चपेट में आ गए जिससे ट्रेन से कटकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई ।इस घटना के बाद परिवार वालों के बीच काफी गम का माहौल कायम हो गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना गया रेल खंड के गया रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या अच्छा एवं साथ के निर्माण को लेकर कई मेमो पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है तथा कई एक्सप्रेस ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया है जिसके कारण सुबह से लेकर देर रात तक इस रेलखंड के विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं हॉल्टो पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है
व्हाइट परिजन




