बिहार में पेपर लीक के पीछे राजद का हाथ- उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का बड़ा आरोप!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

बिहार में हो रहे पेपर लीक पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का बड़ा बयान


उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का बड़ा आरोप: बिहार में पेपर लीक के पीछे राजद का हाथ।


बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राज्य में पेपर लीक मामले को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार में हो रहे पेपर लीक में राजद के लोगों की संलिप्तता है। विजय सिन्हा ने दावा किया कि तेजस्वी यादव के करीबी प्रीतम का नाम भी पेपर लीक में आया था, लेकिन आज तक इस पर कोई जवाब नहीं दिया गया।


“बिहार में पेपर लीक की घटनाओं में राजद के लोग शामिल होते हैं। तेजस्वी यादव को अपने प्रीतम के पेपर लीक मामले पर जवाब देना चाहिए।”
– विजय सिन्हा, उपमुख्यमंत्री, बिहार


जब उनसे पूछा गया कि तेजस्वी यादव बीपीएससी अभ्यर्थियों के सत्याग्रह में शामिल होंगे, तो उन्होंने कहा कि राजद उन्माद फैलाने का काम करती है और बच्चों को भड़काती है।


“राजद की उन्मादी प्रवृत्ति से बिहार को जब छुटकारा मिलेगा, तब हमारा राज्य देश में नंबर एक पर पहुंच जाएगा


दिल्ली में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि यह पार्टी की नियमित बैठक है, जहां आगामी रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।
“दिल्ली में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक हमारे नियमित कार्यक्रम का हिस्सा है
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के इन बयानों से बिहार की राजनीति गरमा गई है। अब देखना होगा कि राजद इस आरोप का क्या जवाब देती है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें