Search
Close this search box.

सीएम हेमन्त सोरन ने नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस की 125वीं जयंती पर पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड ब्यूरो शंखनाद

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के त्याग, समर्पण और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता – मुख्यमंत्री!

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मौके पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष बिहार श्री तेजस्वी यादव, श्रम नियोजन प्रशिक्षण तथा कौशल विकास मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, कृषि मंत्री श्री बादल, राजमहल सांसद श्री विजय हाँसदा, विधायक बिहार विधानसभा श्री तेज प्रताप यादव, पूर्व विधायक सिल्ली श्री अमित महतो ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के त्याग, समर्पण और बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तुम मुझे खून दो, मैं तुम्‍हें आजादी दूंगा….! जय हिन्द! जैसे नारों से आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा दी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 125वीं जयंती है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल हैं जिनसे आज के दौर का युवा वर्ग प्रेरणा लेता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का झारखंड से गहरा नाता रहा है। इस राज्य में उनका कई बार आगमन भी हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन देश के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। नेताजी के देशप्रेम, समर्पण और अनुशासन को हमसभी अपने जीवन में आत्मसात करें, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनकी जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।

Leave a Comment

और पढ़ें