कर्नाटक के शिवमोगा में हुये
हादसे में बिहार के श्रमिकों की मृत्यु पर सी एम ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट:- पंकज कुमार ठाकुर

पटना, 22 जनवरी 2021:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कर्नाटक के शिवमोगा में डायनामाइट और जिलेटिन की छड़ लदी ट्रक में हुये ब्लास्ट हादसे मंे बिहार के श्रमिकों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। मैं इस घटना से मर्माहत हॅू।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुये लोगांे के शीघ्र स्वस्थ होने की भी ईश्वर से कामना की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को कर्नाटक सरकार के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें