रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट :-
पिस्टल और जिंदा कारतूस समेत कुख्यात गिरफ्तार :-
मोकामा में एक कुख्यात बदमाश को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया गया.
मोकामा के मरांची थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया की उक्त अपराधी की गिरफ्तारी थानाक्षेत्र के शेरपुर गाँव से हुई है.
उन्होंने बताया की गिरफ्तार अपराधी पर हत्या और अपहरण समेत कई मामले पहले दर्ज हैँ.
दरअसल थानाध्यक्ष को गुप्त सुचना मिली की एक कुख्यात थानाक्षेत्र के शेरपुर गाँव में एक गौशाला में छिपा है और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है, थानाध्यक्ष ने इसकी सुचना बाढ़ के ASP अरविंद प्रताप सिंह को दी और उनके निर्देश पर
सब इंस्पेक्टर अमित कुमार के साथ एक टीम बनाकर चिन्हित गौशाला की घेराबंदी करते हुये उक्त बदमाश को गिरफ्तार कर लिया.
तलाशी लेने पर उसके कमर से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ.
पुलिस ने बताया की गिरफ्तार अपराधी की पहचान शेरपुर निवासी विजय यादव के रूप में हुई है जिस पर पहले से कई संगीन मामले दर्ज हैँ.
Byte :- अनिल कुमार
थानाध्यक्ष, मरांची




