शराब पार्टी कर रहे 7 लोगों को उत्पाद विभाग ने नशे में किया गिरफ्तार!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में शराबबंदी के बीच एक बड़ी शराब पार्टी कर रहे सात लोगों को उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया। जांच में सभी लोगों की शराब पीने की पुष्टि की गई है। दरअसल उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांख तरैया गांव निवासी रामप्रकाश सदा के यहां अवैध रूप से महुआ शराब बनाई और बेची जाती है और वहां बैठा कर पिलाई भी जाती है। इसी सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम ने रामप्रकाश सदा के घर के पास छापेमारी की तो उसके घर के पीछे शराब पार्टी मना रहे 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के हैं। गिरफ्तार लोगों में गोविंद सदा, रामप्रकाश सदा, दिलीप महतो, मोहम्मद शाहजहां, मोहम्मद मुनव्वर, गाढ़ो रजक और राजेश चौधरी शामिल है ‌। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद सभी को जांच की तो सभी शराब के नशे में पाए गए। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों को सदर अस्पताल में कोरोना जांच कराई और अब न्यायालय में भेजने की तैयारी कर रही है। बिहार में शराबबंदी के बीच लगातार पुलिस शराबबंदी कानून को पालन कराने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है इसके बावजूद शराब तस्कर जहां शराब की बड़ी-बड़ी खेप लाने में सफल हो रहे हैं वहीं शराब पीने वालों में भी कोई कमी नहीं आ रही है।

Join us on:

Leave a Comment