अनुज पांडेय की रिपोर्ट :-
गोपालगंज।।तीन दिनों से लापता पुलिस के जवान का नाले में शव मिला जिसके बाद छेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक जवान का नाम अजीत कुमार है जो सिवान जिला के महाराजगंज थाना क्षेत्र का निवासी था और पुलिस लाइन में रह रहा था तथा गोपालगंज सिविल कोर्ट में अजीत कुमार की ड्यूटी थी. बताया जा रहा है कि अजीत कुमार पिछले 3 दिनों से लापता थे और इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस खोजबीन कर रही थी. इसी बीच आज सुबह पुलिस लाइन के पास एक छोटे से नाला में अजीत कुमार का शव मिला. आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद अपराधियों ने नाले में शव को छुपा दिया होगा.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस लाइन के जवान और स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ शव को देखने के लिए जुट गई. वहीं, गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की. एसपी ने बताया कि 3 दिनों से पुलिस लाइन का जवान लापता था और आज सुबह नाला में शव मिला है. शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है. वहीं, मृतक जवान के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है. परिवार के सदस्य भी घटनास्थल पर पहुचे हुए थे वहीं पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।और मृतक जवान के मोबाइल का सीडीआर भी जांच किया जा रहा है।




