ब्रजपात के चपेट में आने से झुलसकर एक महिला की मौत!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

टिकारी रानीगंज के बधार में ब्रजपात के चपेट में आने से झुलसकर एक महिला की मौत

गया जिले के टेकारी अनुमंडल अंतर्गत रानीगंज के बधार में ब्रजपात के चपेट में आने से रानीगंज निवासी सुनीता देवी (उम्र लगभग 40 वर्ष) की मौत झुलसकर हो गया l इस संबंध में मृतक सुनीता देवी के पति-लाला यादव सहितअन्य ग्रामीणों ने मीडिया को बताया कि टिकारी रानीगंज निवासी लाला यादव की पत्नी सुनीता देवी अपने घर से मवेशी को चराने के लिए खेत में गई थी l इसी बीच वज्रपात की चपेट में आ गई जिससे झूलकर बुरी तरह से जख्मी हो गया l ग्रामीणों में रानीगंज निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने आगे बताया कि सुनीता देवी को स्थानीय ग्रामीणों ने विशेष चिकित्सा कराने हेतु स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल टिकारी लेकर गया जहां डॉक्टर ने देखकर मृत घोषित कर दिया l ऐसे तो अंचलाधिकारी द्वारा मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता राशि प्रदान किया गया l घटना की जानकारी मिलते ही इर्द- गिर्द के ग्रामीण इलाको में सन्नाटा पसरा है l

Join us on:

Leave a Comment