जहानाबाद में उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य महोत्सव शुरू!

SHARE:

पंकज कुमार की रिपोर्ट :-

आजादी के अमृत महोत्सव ” के अंतर्गत ऊर्जा और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार एवं जिला प्रशासन, जहानाबाद के संयुक्त तत्वावधान में “उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य का शुभारंभ उप विकास आयुक्त परितोष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, संगीता देवी, जिला परिषद सदस्य सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और रितेश कुमार, उपाध्यक्ष, नगर पंचायत, मखदुमपुर के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
इस अवसर पर चीफ मैनेजर पावरग्रिड सह जिला नोडल आधिकारी श्री बरुण कुमार के द्वारा बिजली महोत्सव के अवसर पर राज्य और केंद्र सरकारों के बीच सहयोग और बिजली क्षेत्र की प्रमुख उपलब्धियों की चर्चा करते हुए बताया गया कि
उत्पादन क्षमता 2014 के 248554 मेगावाट से बढ़कर आज 400000 मेगावाट हो गई है जो हमारी मांग से 185000 मेगावाट अधिक है।
अब भारत अपने पड़ोसी देशों को भी बिजली निर्यात कर रहा है।
करीब 163000 सर्किट किमी लंबी संचरण लाइन का निर्माण कर पूरे देश को एक ग्रिड में जोड़ दिया गया है । लद्दाख से कन्याकुमारी तक और कच्छ से म्यांमार सीमा तक यह दुनिया में सबसे बड़े एकीकृत ग्रिड के रूप में उभरा है।
इस ग्रिड का उपयोग कर देश के एक कोने से दूसरे कोने तक 112000 मेगावाट बिजली पहुंचाया जा सकता है।
हमने सीओपी21 में प्रतिबद्ध किया था कि 2030 तक हमारी उत्पादन क्षमता का 40 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से होगी। यह लक्ष्य हमने तय समय से 9 साल पहले ही, नवंबर 2021 तक हासिल कर लिया है। आज हम अक्षय ऊर्जा स्रोतों से 163000 मेगावाट बिजली पैदा करते हैं।
201722 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ हमने पिछले पांच वर्षों में बिजली वितरण के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है -जैसे 2921 नए सब.स्टेशन बनाकर 3926 सब.स्टेशनों का विस्तार करना 604465 सीकेएम एलटी लाइनें स्थापित करना 268838 11केवी एचटी लाइनें स्थापित करनाए 122123 सीकेएम कृषि फीडरों का फीडर पृथक्करण और स्थापना करना
2015 में ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति का औसत घंटे 12.5 घंटे थी जो कि अब बढ़कर औसतन 22.5 घंटे हो गया है।
सरकार ने बिजली ;उपभोक्ताओं के अधिकार नियम, 2020 पेश किए हैं जिसके तहत.
नया कनेक्शन प्राप्त करने की अधिकतम समय सीमा अधिसूचित की गई है।
रूफ टॉप सोलर को अपनाकर अब बिजली उपभोक्ताए बिजली निर्माता बन सकते हैं।
समय पर बिलिंग सुनिश्चित की जाएगी।
मीटर संबंधी शिकायतों को दूर करने के लिए समय सीमा अधिसूचित।
राज्य नियामक प्राधिकरण अन्य सेवाओं के लिए समयसीमा अधिसूचित करेगा।
उपभोक्ता शिकायतों के समाधान के लिए डिस्कॉम 24*7 कॉल सेंटर स्थापित करेंगे। 2018 में 987 दिनों में 100 प्रतिशत गांव विद्युतीकरण 18374 हासिल किया।
18 महीनों में 100 प्रतिशत घरेलू विद्युतीकरण ;2.86 करोड़ हासिल किया। यह कीर्तिमान हासिल कर भारत दुनिया के सबसे बड़े विद्युतीकरण अभियान के रूप में पहचाना गया।

  1. सौर पंपों को अपनाने के लिए शुरू की गई योजना जिसके तहत . केंद्र सरकार 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी और राज्य सरकार 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी। साथ ही 30 फीसदी लोन की सुविधा मिलेगी।
    इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपविकास आयुक्त ने अपने संबोधन में बिजली को आज की एक मूलभूत आवश्यकता बताया तथा नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने का आवाहन किया। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा भी बिजली के क्षेत्र में हुए सुधार से लोगों के जीवन में आए बदलाव की चर्चा की गई। माननीय जिला परिषद सदस्य व पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती संगीता देवी ने इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए सभी से अनुरोध किया कि बिजली की बचत करें एवं इसे व्यर्थ नहीं करें। उन्होंने बताया की आज बिजली के क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है पर फिर भी अगर हमें किसी तरह की कठिनाई हो तो हमें सम्बन्धित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर इसका निराकरण करा लेना चाहिए और साथ ही आत्ममंथन करना चाहिए की क्या हम भी सही समय पर बिजली बिल का भुगतान कर अपने दायित्व का निर्वाहन कर रहे हैं। उपाध्यक्ष, नगर पंचायत, मखदुमपुर, श्री रितेश कुमार द्वारा भी बिजली क्षेत्र में हुए सुधारों पर हर्ष व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में आगे विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल जहानाबाद द्वारा जहानाबाद जिले में बिजली क्षेत्र के विकास की यात्रा पर प्रकाश डाला गया।
    इस अवसर पर सार्वभौमिक घरेलू विद्युतीकरण/ ग्रामीण विद्युतीकरण/ वितरण प्रणाली सुदृढ़ीकरण पर लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ हीं विद्युतीकरण योजना के लाभुकों द्वारा अपने अनुभवों को कार्यक्रम में साझा किया गया। पावर जनरेटर क्षमता वितरण, एक राष्ट्र एक ग्रिड, नवीनीकरणीय ऊर्जा तथा बिहार सरकार की ऊर्जा के क्षेत्र में उपलब्धियों से संबंधित फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। साथ हीं कला जत्था की टीम प्रहरी द्वारा बिजली में सुधार से लोगों के जीवन में आए बदलाव पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया एवं महाकवि श्रुतिंद्र स्मारक शैक्षणिक संस्थान के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

Join us on:

Leave a Comment