आरा/आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट :-
भोजपुर जिले में एक बार फिर से करंट की चपेट में आने से दो लोग बुरी तरह से झुलस गए है। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के ख़िरीटांड़ गांव की है जहां पर खेत में काम करने गए दो लोग जमीन में खंभा गाड़ने के दौरान 11,000 वर्ल्ड धारा प्रवाहित बिजली के तार के चपेट में आ गया जिसमें गंभीर रूप से झुलस गए।दोनों घायलों को आरा के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चिकित्सकों की देखरेख में किया जा रहा है। घायलों ने बताया कि खेत में काम कर रहे थे तभी खंभा गाड़ने के दौरान एक 11000 धारा प्रवाहित बिजली के तार के चपेट में आ गए और दुर्घटना हो गया ।फिलहाल दोनों घायलों का इलाज आरा के सदर अस्पताल में किया जा रहा है। जबकि दोनों बुरी तरह से झुलस गए हैं।
बाईट/-घायल शक्श




