चालक की गोली मार कर हत्या , वाहन भी लेकर फरार हुआ बदमाश!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

नालंदा – बोलेरो चालक की गोली मार कर हत्या , वाहन भी लेकर फरार हुआ बदमाश ….

हिलसा थाना क्षेत्र के कृष्णा बिगहा गांव में बोलेरो चालक की गोली से छलनी कर हत्या कर के बाद वाहन लेकर फरार हो गया ।
बदमाशों ने काफी करीब से चालक के सिर में तीन व पेट में एक गोली मारी है। मृतक परबलपुर थाना क्षेत्र के जोगिया गांव निवासी राजेश प्रसाद का 28 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार है। मृतक के भाई मुनचुन कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम किसी ने उनके भाई को फोन कर बुलाया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा । बदमाशों ने गोली मारने के बाद बोलेरो भी लेकर फरार हो गया है। हिलसा थानाध्यक्ष मो गुलाम सरबर ने बताया कृष्णाबिगहा गांव में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी । मृतक की पहचान परबलपुर थाना इलाके के जोगिया निवासी के रूप की गई है । युवक को तीन गोली मार कर हत्या करने के बाद शव को यहाँ लाकर फेंक दिया गया था । युवक प्राइवेट वाहन चलाता था । परिजन हत्या के बाद बोलेरो गाड़ी भी लेकर फरार होने का आरोप लगा रहे हैं । शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दी गयी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा ।

बाइट।चौकीदार हिलसा

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment