मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
अवैध खनन में संलिप्त वाहनों से खनन विभाग द्वारा वसूले गए लगभग 3 लाख 10 हजार रुपये।गया, अवैध खनन को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी तथा खनन विभाग के तमाम पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश प्राप्त है कि अवैध खनन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। अवैध खनन की सूचना यदि कहीं से मिलती है तो संबंधित स्थान पर छापेमारी करने में कोताही ना बरतें। इसी कड़ी में आज ज़िले के विभिन्न स्थानों में अवैध खनन के विरुद्ध औचक छापेमारी की गई, जिसमे बड़ी संख्या में अवैध बालू लदे ट्रक एवं ट्रक्टर को जप्त किया गया है। जप्त किये गए वाहन इस प्रकार है :- ● मुफसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू लदे 01 ट्रक्टर को जप्त किया गया है। ● पाई बिगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू लदे 01 हाइवा को जप्त किया गया है। ● चंदौती थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू लदे 01 ट्रैक्टर को जब्त किया गया। ● आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू लदे 01 ट्रैक्टर को जब्त किया गया। *जप्त सभी वाहनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही परिवहन विभाग द्वारा कागजो के जांचोपरांत फाइन की राशि वसूली की जा रही है तथा खनन विभाग द्वारा जप्त वाहनों के विरुद्ध लगभग 3 लाख 10 हजार रुपया फाइन वसूला गया है। साथ ही 4 के विरुद्ध अलग अलग थानों में अवैध खनन के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई।*




