मोकामा में स्नान के दौरान गंगा में डूबा किशोर , शव बरामद!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट :-

मोकामा के हथिदह थानाक्षेत्र में बाटा मोर गंगा घाट पर दोस्तों के साथ स्नान करने गये किशोर की डूबने से मौत हो गई.
डूबने की खबर फ़ैलते ही गंगा घाट पर सकड़ों लोग जमा हो गये, मृतक के परिजनों के चित्कार से माहौल ग़मगीन हो गया.
स्थानीय लोगों ने काफी मशक्क्त से शव को बाहर निकाला.और आनन फ़ानन में अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
प्राप्त सुचना के अनुसार 15 वर्षीय किशोर मंजीत कुमार बाटा के पास एक ऑटो गैरेज में काम करता था और घर में कमाने वाला एक मात्र सदस्य था, पिता पहले गुजर चूजे थे और माँ, दो बहन तथा दो भाइयों की जिम्मेदारी छोटी उम्र में ही उसके कंधे पर आ गया था.
हादसे के बारे में बताया गया की वो अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान को गया था, अधिक गहराई के कारण एक किशोर डूबने लगा जिसे दूसरे ने निकाल लिया पर तीसरा डूब गया.
मृतक की पहचान मंजीत कुमार पिता स्व. रामानुज चौधरी ग्राम थाना मरांची इंग्लिश के रूप में हुई है.

Byte :- मृतक का साथी
Byte:- ग्रामीण

Join us on:

Leave a Comment