पंकज कुमार ठाकुर :
![](https://shankhnad.in/wp-content/uploads/2021/01/IMG-20201210-WA0013-2-1024x829.jpg)
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जयंती पर समस्त राज्य वासियों सहित देशवासियों को खासकर सिख भाई बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज सर्वशदानी थे उनके योगदान को पूरा देश पूरी दुनिया नहीं भुला सकता है गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का पूरा जीवन त्याग समर्पण और बलिदान और मानव जीवन सेवा के लिए समर्पित था मुख्यमंत्री ने गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के संदेशों को अपनाकर समाज में प्रेम आदर और सद्भाव के रिश्ते को मजबूत करें यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।