अरविंद कुमार की रिपोर्ट :-
मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिला के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने कुर्सी में बांधकर जबरदस्त पिटाई की।ग्रामीणों युवक की पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।घटना रविवार की बतायी जा रही है। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठलोहियार गांव में युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है।
बताया जाता है कि एक कार से चार युवक आए और एक युवक खेत मे लगे मोटर को खोलने का प्रयास करने लगा।जिस दौरान ग्रामीणों की नजर उस युवक पर पड़ी। ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और उसकी जम कर पिटाई की।युवक की पिटाई होते देख कार में बैठे उसके तीन अन्य साथी गाड़ी लेकर भागने लगे,तो ग्रामीणों ने गाड़ी पर भी हमला किया।लेकिन वे तीनों कार लेकर भागने में सफल रहे।इधर पकड़े गए युवक की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने उसे रस्सी से कुर्सी में बांध कर रखा।युवक की पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने हरसिद्धि पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची हरसिद्धि पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से युवक को छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया।पकड़े गए चोर की पहचान अहीरगांवा गांव के मुन्ना ठाकुर के रुप मे हुई है।
हरसिद्धि थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि घटना की जानकरी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों के पकड़ से चोर को मुक्त कराया गया।चोरी के आरोपी को ग्रामीणों ने पीटा है।जिसका इलाज कराया जा रहा हैं।किसी भी पक्ष से अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।




