सिंगापुर ओपन जीतकर पीवी सिंधु ने रचा इतिहास!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-

फाइनल मुकाबले में चीनी शटलर वांग झी को 2-1 से हराया

नई दिल्ली : भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने अपने शानदार प्रदर्शन को लगातार जारी रखते हुए रविवार को सिंगापुर ओपन 2022 महिला एकल के फाइनल में चीन की वांग झी पर शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर किया। विश्व में 11वीं रैंकिंग वाली वांग झी को हराकर सिंधु ने पहला सिंगापुर ओपन का खिताब जीता है। यह उनका पहला सुपर 500 टाइटल है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु का यह इस साल की तीसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय और स्विस ओपन में दो सुपर 300 खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। इस मुकाबले में सिंधु ने चीन की वांग झी को 21-9, 11-21 और 21-15 से मात दी। राष्ट्रमंडल खेलों से पहले इस खिताबी जीत से सिंधु का आत्मविश्वास और बढ़ेगा। सिंधु ने मुकाबले आगाज शानदार अंदाज में किया था, पहले सेट में उन्होंने 21-9 के बड़े अंतर से चीनी शटलर को मात दी थी, लेकिन दूसरे सेट में वांग झी ने शानदार वापसी करते हुए सिंधु को 11-21 से मात देने में सफल रही। तीसरे और निर्णायक मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, मगर मुकाबले के अंत होते-होते सिंधु ने वांग झी पर अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया और फाइनल सेट 21-15 से जीतकर खिताब पर अपना कब्जा कर लिया। फाइनल सेट में सिंधु 11-6 की बढ़त के साथ आगे चल रही थी, मगर चीनी शटलर ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर को 12-11 तक पहुचाया। इस दौरान सिंधु से कोर्ट के आकलन में कई बार गलती हुई लेकिन आखिरकार उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए मुकाबले को अपने नाम किया।

Join us on:

Leave a Comment