रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-
संसद के मानसून सत्र को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक से अधिकांश विपक्षी नेता नदारद
सत्र 18 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा
सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने बुलाई थी बैठक
नई दिल्ली : संसद का मॉनसून सत्र को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में बहुत सी पार्टियां और उनके नेता नदारद रहे। इस पर ओम बिरला ने कहा कि सत्रहवीं लोकसभा का 9वां सत्र 18 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा, जिसको लेकर सभी दलों के नेताओं से विमर्श हुआ। सदन बिना व्यवधान के मर्यादा से चले और सभी दलों का इसमें सहयोग रहे।
उन्होंने कहा कि सभी दलों और सरकार की ओर से संसदयीय कार्य मंत्री ने इस बाबत हमें आश्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि मेरी सभी दलों के नेताओं से अपेक्षा है कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान लोकतांत्रिक व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बढ़े। इसको लेकर मुझे सभी दलों से उम्मीद है। लोकसभा स्पीकर की सर्वदलीय बैठक से कांग्रेस और डीएमके के अलावा विपक्ष की ज्यादातर पार्टियां नदारद रहीं। विपक्ष से कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी और डीएमके से टीआर बालू शामिल हुए।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मॉनसून सत्र से पहले ओम बिरला ने सर्वदलीय बैठक बुलाई तो उसमें टीएमसी, एनसीपी, समाजवादी पार्टी, बीएसपी, बीजद, सीपीएम, जेएमएम, टीआरएस, टीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस, अकाली दल और दूसरी पार्टियों से कोई भी बैठक में मौजूद नहीं रहीं। कांग्रेस की तरफ से सिर्फ अधीर रंजन चौधरी, वाईएसआर से मिथुन रेड्डी और डीएमके से टीआर बालू ने बैठक में हिस्सा लिया।
इन दलों के नेताओं ने लिया हिस्सा,
सर्वदलीय बैठक में भाजपा से केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, सांसद रमा देवी जैसे नेता शामिल हुए तो वहीं YSRCP से मिथुन रेड्डी, अपना दल से केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, लोजपा (पासवान) से मंत्री पशुपति पारस इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए आए। संसद का मॉनसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होने वाला है। इस दौरान 26 दिनों में 18 बैठकें होंगी।




