MP कौशलेन्द्र कुमार के बड़े भाई स्व० सुनील गराई जी के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

पटना, 16 जुलाई 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार नालंदा जिला स्थित इस्लामपुर थाना अन्तर्गत हैदरचक गॉव जाकर नालंदा के सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार के बड़े भाई स्व० सुनील गराई जी के श्राद्धकर्म में शामिल हुये । मुख्यमंत्री ने स्व० सुनील गराई जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना भी दी ।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, विधायक श्री चन्द्रसेन प्रसाद, पूर्व विधायक ई० सुनील कुमार, भाजपा नेता श्री राजीव रंजन प्रसाद, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री मनीष कुमार वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment