अमित कुमार की रिपोर्ट :-
पटना के जक्कनपुर थाना इलाके के सिपारा पुल के पास एक शख्स की गोली मारकर हत्या अपराधियों ने कर दी, घटना उस वक्त हुई जब युवक NH 30 पर बाइक से जा रहा था स्थानीय लोगों द्वारा थाने को सूचना दी ,लेकिन घटना स्थल पर नहीं पहुंची बाद में डायल 112 को इसकी सूचना दिया गया डायल 112 की पुलिस टीम घटना स्थल पर सबसे पहले पहुची उसके बाद घटना स्थल पर जक्कनपुर की पुलिस टीम पहुच कर मामले की छानबीन कर रही है, मृतक की पहचान मोहम्मद इरफान आलम के रूप में हुई है ,वह गरौल थाना इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है वह बाइक से कहा से आ रहा था, यह अभी स्पष्ट नही है मृतक जिस बाइक पर वह जा रहा था उसका बाइक का नंबर BR31AG 6656है,देखने से लग रहा है कि वो वहां रुका होगा,लाश खड़ी मोटरसाइकिल पर है और वो माथे पर हेलमेट भी पहने हुए है उसके पीठ में गोली लगी है जैसा प्रतीत होता है देखने से पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है।




