खाद्यान्न पर जीएसटी के विरोध में बाढ़ बाजार बंद!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-


केंद्र सरकार द्वारा खाद्यान्न पर जीएसटी लगाने की बात से व्यापारियों में बेहद नाराजगी है.
अनुमंडल के बाढ़ पुरानी बाजार व्यापारियों द्वारा जीएसटी के विरोध में आज दुकाने बंद रखी गई.
पुरानी बाजार में दाल और चावल का थोक बाजार है. और यहीं से पुरे ईलाके के दुकानों में खाद्यान्न की आपूर्ति होती है.
व्यापार संघ के महामंत्री नवीन सिंह ने बताया की इससे पहले खाद्यान्न पर किसी तरह का जीएसटी नहीं लगता था पर 5% लगने की बात आ गई है.
इससे खाद्यान्न के दामों में और उछाल आएगा जबकी पहले से आम जन मानस महंगाई से त्रस्त है.
इसका विरोध बाजार बंद रख कर अभी सांकेतिक रुप से किया जा रहा है. यदि सरकार नहीं मानी और खाद्यान्न पर जीएसटी लागु करेगी तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा.
वहीं दुकाने बंद रहने से आम लोगों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पर रहा है.
बाइट :- नवीन सिंह, महामंत्री, व्यापार संघ, बाढ़

Join us on:

Leave a Comment