मोकामा-पुलिस को देख ब्रांडेड शराब छोड़ फरार हुआ तस्कर!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा!:-

मोकामा की हथिदह पुलिस द्वारा लगातार शराब पकड़ा जा रहा है.
थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने शराब माफियाओं पर नकेल कसनी शुरू कर दी है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैँ, आज फिर अहले सुबह NH 31 पर राजेन्द्रसेतु के पास संदिग्ध ट्रॉली बैग ले जाते देख पुलिस ने रोकना चाहा परन्तु तस्कर ये भाँप गया और बैग छोड़कर भाग निकला.
उक्त बैग की जब तलाशी ली गई तो उसमें ब्लेंडर्स प्राइड के 750 एम एल की 12 बोतले, 750 एम एल सिग्नेचर की 3 बोतले जबकी 750 एम एल एंटी क्वीटी की 3 बोतलों के साथ ही 12 केन बियर भी बरामद हुए. थानाध्यक्ष ने बताया की वे अहले सुबह गश्त कर रहे थे तभी शराब बरामद हुआ, पुलिस ने बताया की ये तस्कर झारखण्ड और बंगाल से ट्रेन से शराब लाकर अन्य जिलों में बेचते हैँ.
उल्लेखनीय है की हर प्रमुख स्टेशन पर राजकीय रेल पुलिस थाना स्थापित है इसके बाद भी तस्कर अपने मंसूबों को आसानी से अंजाम देकर निकल लेते हैँ.

Join us on:

Leave a Comment