कुख्यात अंतरराज्यीय गाँजा तस्कर गिरफ्तार! कई राज्यों को थी तलाश!

SHARE:

संतोष कुमार पांडेय की रिपोर्ट :-

लखीसराय।कुख्यात अंतरराज्यीय गांजा तस्कर रौशन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।बड़हिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रौशन सिंह को लखीसराय स्थित जैतपुर गांव एक चिमनी भठ्ठा से दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है। गांजा तस्करी के मामले में रौशन सिंह का नेटवर्क बिहार, झारखंड, बंगाल के अलावा पड़ोसी देश नेपाल तक फैला था। रौशन सिंह के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस भी बरामद किया। रौशन सिंह पर कुल 12 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 5 मामलों में नारकोटिक्स कंट्रोल रौशन की खोज कर रही थी।
एसपी पंकज कुमार ने बताया कि एक दशक से कुख्यात रौशन फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर बड़हिया थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व मे पुलिस टीम बनाकर कुख्यात रौशन को उसके गांव जैतपुर से दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है। रौशन सिंह पर बड़हिया थाना मे कुल नौ मामले दर्ज है,जिसमे गांजा तस्करी,लूट और आर्मस एक्ट का मामला सामिल है,वहीं पटना जिले में चार एनसीबी और गोवाहाटी मे एक एनसीबी का केस दर्ज है।पुलिस काफी दिनो से रौशन सिंह की तलाश में जूटी थी।कई बार पुलिस को चकमा देकर रौशन सिंह फरार हो गया था। एसपी ने बताया कि रौशन की गिरफ्तारी करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

बाइट – पंकज कुमार, एसपी, लखीसराय

Join us on:

Leave a Comment