पटना :- बाढ़ में अंधाधुंध फायरिंग दो को लगी गोली!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा!:-

बाढ़ के सविता सिनेमा हॉल के पास सरेआम गोलीबारी की घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी पीएमसीएच रेफर!

बाढ़ मंगलवार की संध्या 7:00 बजे के आसपास सविता सिनेमा हॉल के सामने सरेआम तीन की संख्या में आए अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया,घटना में दो लोगों को गोली लगी जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए,घायलों में 27 वर्षीय अंकित कुमार पिता रामानुज सिंह,वरुआने भदौर थाना गांव निवासी बताये गये हैँ, वहीं पंडारक निवासी 55 वर्षीय विनय पांडे को भी गोली लगी है.
अंकित को गर्दन में जबकी विनय पांडये के कमर में गोली लगी है.दोनों को आनन-फानन में बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया.
दोनों की हालत चिकित्सकों के द्वारा नाजुक बताई गई है.
घटना की सूचना पाते ही बाढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया घटनास्थल के पास से दो गोली का खोखा और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है.
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद प्रताप सिंह, तथा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजनंदन ने मोबाइल दुकान को भी खुलवा कर जायजा लिया, वहां से भी एक खोखा बरामद हुआ है.
और दुकान के भीतर जगह-जगह खून के सबूत पाए गए हैं,स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आधा दर्जन फायरिंग की गई जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है, दुकानो और प्रतिष्ठानो के सीसीटीवी फुटेज खांगले जा रहे हैँ.

Join us on:

Leave a Comment