REPORT–Arvind Kumar MOTIHARI..
ईस्ट चंपारण लायंस क्लब के 44 इंस्टॉलेशन कार्यक्रम का आयोजन मोतीहारी के एक निजी होटल में किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिले के डीएम शीर्षत कपिल अशोक व एसपी डॉ कुमार आशीष पहुचे थे । साथ ही इस संस्था के सैकड़ो महिला पुरुष सदस्य व अधिकारी भी पहुचे सभी ने द्वविप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया वही मौके पर पहुचे मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर संस्था के लोगो द्वारा संम्मानित किया गया ।
एस कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब के सचिव लोकेश गुप्ता के नेतृत्व में हुआ । जहाँ सदस्यों को संबोधित करते हुए जिलाधिकरीं शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि पहले के अपेक्षा इस संस्था के युवाओं का झुकाव ज्यादा दिख रहा है जो सराहनीय है । साथ ही ये संस्था बुद्धिजीवी लोगो का है जिसमे किसी को कोई नसीहत देने की जरूरत नहीं है । ये संस्था खुद ही बेहतर कार्य कर रही है ।
वही इस मौके पर पहुचे एसपी डॉ कुमार आशीष ने कहा कि 1917 में शिकागो में इस संस्था की स्थापना कि गई थी जो पूर्ण रूप से समाज के लिये कार्य करती है । साथ ही बिकट स्थिति में जहाँ प्रशासन आम जन तक नही पहुच पाती है उस जगह पर इस संस्था के लोग पहुच लोगो को मदद करते हैं जो काबिले तारीफ है ।
बाईट— शीर्षत कपिल अशोक— जिलधिकरी
बाईट — डॉ कुमार आशीष — एसपी




