नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट:-
नवादा जिला के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अबनैया पहाड़ के समीप सीएनजी ऑटो पलटने से एक ही परिवार के कुल 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से सभी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। ये लोग ककोलत जलप्रपात से स्नान कर लौट रहा था। मिली जानकारी के अनुसार पटना सिटी मारूगंज से सभी युवक एक सीएनजी ऑटो पर सवार होकर ककोलत जलप्रपात आया था। दिनों भर ककोलत में मस्ती करने के बाद खुशी-खुशी अपना घर लौट रहा था, तभी अबनैया पहाड़ के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क से 30 फीट नीचे गड्ढे में जाकर गिर गई। जिससे ऑटो पर सवार सात युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में बिट्टू कुमार, टूना कुमार, दिलखुश कुमार, नीरज कुमार, बॉबी कुमार, अंशु कुमार एवं अर्जुन कुमार शामिल है।




