टिंकू कुमार की रिपोर्ट :-
समस्तीपुर ग्रीष्म महोत्सव 2022 की नींव समस्तीपुर जिला के गजराज पैलेस में रखी गई। इस कार्यक्रम का आयोजन युवा कलाश्रम के सचिव लक्ष्मण कुमार, मुख्य सलाहकार राहुल राज, गौतम झा वरिष्ठ पत्रकार, मनीष निराला पत्रकार, शशि पाठक पत्रकार के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति कला को संरक्षित करने पर केंद्रित रहा। इस कार्यक्रम का उदघाट्न दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन कार्यक्रम पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह, महेंद्र प्रधान पशु प्रेमी एवं समाजसेवी, आदर्श कुमार पिंटू मोडस्ट्री स्कूल के संस्थापक एवं समाजसेवी, शम्भू प्रसाद यादव उधोगपति एवं समाजसेवी, समस्तीपुर नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन तारकेश्वर गुप्ता, जिला परिषद सदस्य हेमंत कुमार, प्रदीप साह शिवे समाज सेवी, संजय कुमार बबलू समाजसेवी एवं अधिवक्ता, अमित वर्मा समाजसेवी द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कथक की प्रस्तुति रूपेश एंड ग्रुप, महान तबला वादक समसाद अली, जादूगर डॉ अमन अनोखा एवं युवा कलाश्रम के बच्चें स्वर्णिक स्वदेश, तनवी, स्वेता, ऋचा, सुप्रभा, संभभी का रहा।
इस कार्यक्रम को देखने के बाद पुर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह इतने मंत्र मुकध हुए की उन्होंने घोषणा कर दिया कि बॉलीवूड की तर्ज पर कला संगीत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक स्टूडियो समस्तीपुर जिला मे जल्द उन्ही के संरक्षण में बनेगा। जिससे समस्तीपुर के कलाकारों को एक नई दिशा मिलेगा।




